उप्र की तस्वीर बदलेंगे F.P.O (किसान उत्पादक संगठन) ग्लोबल फाउण्डेशन का अभियान हर विकासखंड में एफ पी ओ
ऐसे में योगी सरकार ने राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है. राज्य सरकार अब किसानों के आय और फसल उत्पादन को बढ़ाने के लिए एफपीओ (FPO) की स्थापना करने जा रही है. ये एफपीओ क्या होता है ये आपको जरूर बतायेंगे, लेकिन उससे पहले जानते है कि एफपीओ आखिरकार अभी खबरों में क्यों है.
हर विकासखंड में बनेगा एफपीओ(FPO will be made in every development block)
दरअसल, योगी सरकार राज्य के सभी 825 विकासखंडों में नए एफपीओ का गठन करने जा
रही है. वो भी मात्र 100 दिन के भितर. इसके लिए राज्य सरकार ने 354.75 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान तैयार किया है. राज्य में अगर 825 एफपीओ (FPO) बन कर तैयार हो जाते है, तो इसका फायदा सीधे राज्य के 4 लाख किसानों को मिलेगा. इसके तहत 100 दिनों में हर विकासखंड में एक विशेष फसल का चुनाव भी किया जाएगा.
आखिरकार एफपीओ होता क्या है?(What is FPO after all?)
पहले तो इसका फुलफॉर्म जान लेते है, एफपीओ यानि किसान उत्पादक संगठन(Farmer Producer Organization), इस आप किसान उत्पादक कंपनी(Farmer Producer Company) भी कह सकते हैं. किसान उत्पादक संगठक किसानों का एक समूह होता है, जो कृषि उत्पादन करता हो और खेती-किसानी से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियां भी चलाने का काम करता हो. राज्य एफपीओ के माध्यम से सामूहिक खेती को बढ़ावा देने का काम करेगी, साथ ही एफपीओ किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए बाजार आसानी से उपलब्ध कराने का भी काम करेगा.
बिचौलियों की मनमानी होगी खत्म (The arbitrariness of middlemen will end)
ऐसे में अगर सरकार का हर विकसखंड में एफपीओ बनाने का लक्ष्य पूरा होता है, तो इससे राज्य के किसानों को उनकी फसल का और बेहतर मूल्य मिल सकेगा. साथ ही इसमें बिचौलियों की भूमिका भी कम हो जायेगी और इसका सीधा मुनाफा किसानों को मिलेगा।
एफपीओ का फुल फॉर्म (FPO Full Form)
एफपीओ को हिंदी भाषा में ‘कृषक निर्माता कंपनी’ तथा अंग्रेजी भाषा में इसका फुल फॉर्म FPO- Former Producer Organizations कहा जाता है |
एफपीओ क्या है (What is FPO)
यह किसानो का एक संगठित समूह होता है, जिसका कार्य कृषि के उत्पादन कार्यो को बढ़ाना और कृषि से सम्बंधित व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में किसानो को बताना | यदि किसान भाई चाहे तो एक समूह बनाकर कंपनी एक्ट में रजिस्टर्ड कर FPO तैयार कर सकते है | FPO कृषि करने वाले किसान तथा व्यावसायिक गतिविधियों को चलाने में सामान विचार रखने वाले किसान, एक या एक से अधिक गावो के किसान मिलकर इस तरह के समूह को स्वयं तैयार कर सकते है |
FPO का फायदा यह होगा कि किसानो को अपनी फसल के अच्छे दाम प्राप्त होंगे, और खरीदारों को भी उचित मूल्य पर उत्पादन प्राप्त होगा | इसके अलावा वह व्यक्ति जो अपनी फसल को बेचने के लिए अकेले ही चला जाता है, उसका मुनाफा बिचौलियों को मिल जाता है | FPO में आवेदन कर किसान अनेक प्रकार के लाभों को प्राप्त कर सकते है | देश के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि देश में वर्ष 2019-20 से लेकर 2023-24 तक तक़रीबन 10,000 नए FPO का संगठन किया जायेगा | जिससे किसानो में सामूहिक शक्ति का विस्तार होगा |
एफपीओ के लाभ (FPO Benifits)
- यह एक सीमांत व लघु किसानो का समूह होगा,इस समूह से जुड़े किसानो को अपनी उपज के अच्छे दाम मिलेंगे साथ ही उन्हें खाद, बीज, दवाये और कृषि उपकरणों को खरीदने में भी आसानी होगी |
- किसानो द्वारा एफपीओ समूह को संगठित करने के बाद मिलने वाली सेवाएं सस्ते दामों पर प्राप्त हो जाएँगी, इसमें बिचौलियों का कोई काम नहीं होगा |
- इस FPO के माध्यम से किसानो को अपने उत्पादन के अच्छे दाम प्राप्त करने के लिए एक सीधा मार्केट मिल जायेगा |
- FPO संगठन समूह को तैयार करने के बाद किसानो के मध्य एकजुटता देखने को मिलेगी और भविष्य में उनका शोषण नहीं होगा |
- केंद्र सरकार आगामी 5 वर्षो में लगभग 10 हजार कृषि उत्पादक संगठनों को तैयार करने में लगी है |
एफपीओ कैसे बनाये (How to Make FPO)
- देश का कोई भी किसान FPO समूह का सदस्य बन सकेगा |
- FPO संगठन में 10 लाख वर्किंग कैपिटल की जरूरत होगी |
- एक संगठन को तैयार करने में न्यूनतम 10 किसानो का होना जरूरी है |
- एक संगठन में अधिकतम 1000 किसानो को ही जोड़ा जा सकेगा |
- एक हजार किसान समूह वाले संगठन का प्रत्येक किसान एक हजार रूपए देकर दस लाख के वर्किंग कैपिटल को जुटा सकेगा |
- किसानो को FPO में आवेदन कराने के लिए कुछ शुल्क देना होता है |
- CSC VLE वाले किसान इस संगठन का हिस्सा नहीं होंगे |
- इस होम पेज में आपको ऑनलाइन पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना होगा |
- आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आ जायेगा |
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ठीक-ठीक भरना होगा |
- फॉर्म को ठीक तरह से भरने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा |
- इस तरह से FPO में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- कौशलेन्द्र प्रताप सिंह
Comments
Post a Comment